शाम छह बजे के मुख्य समाचार
पवनेश
- 23 Jun 2026, 06:28 PM
- Updated: 06:28 PM
नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से मंगलवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे43 उप्र अयोध्या लीड एसआईटी
राम मंदिर दान विवाद की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सरकार को प्रारंभिक प्रतिवेदन सौंपा
लखनऊ, अयोध्या में राम मंदिर दान के वित्तीय प्रबंधन में कथित हेराफेरी की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को उप्र सरकार के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को अपनी प्रारंभिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सौंप दी। जांच दल का नेतृत्व कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दि32 मोदी अधिकारी रिपीट
हर फाइल अनगिनत नागरिकों की उम्मीदों व जिंदगियों से जुड़ी होती है: प्रधानमंत्री मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के युवा अधिकारियों से हर फैसले में लोक हित को केंद्र में रखने का आह्वान करते हुए कहा कि हर फाइल अनगिनत नागरिकों की उम्मीदों, चिंताओं और जिंदगियों से जुड़ी होती है।
दि31 सीबीआई लीड आईडीएफसी
आईडीएफसी फर्स्ट घोटाला: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 60 करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार
नयी दिल्ली, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी पंकज अग्रवाल को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के, हरियाणा सरकार के खातों से कथित तौर पर 60 करोड़ रुपये से अधिक की राशि गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दि9 कांग्रेस व्यापार समझौता
ट्रंप को खुश करना बंद करें प्रधानमंत्री,दबाव में नहीं हो व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के भारत दौरे का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने की नीति बंद करनी चाहिए और वाशिंगटन के साथ उस व्यापार समझौते पर दबाव में आकर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए जिसका वर्तमान स्वरूप भारतीय हितों के प्रतिकूल दिखाई देता है।
दि6 मुर्मू मंत्री इस्तीफा
केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा
नयी दिल्ली, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है।
प्रादे109 प.बंगाल तृणमूल ममता लीड समिति
तृणमूल पर नियंत्रण : ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची ईसी को सौंपने का दावा
कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर नियंत्रण को लेकर जारी लड़ाई मंगलवार को और तेज हो गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेमे ने दावा किया कि उसने दो दिन पहले ही नयी राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन कर लिया था और बागी गुट द्वारा ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाकर समानांतर नेतृत्व की घोषणा किए जाने से कुछ घंटे पहले ही इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग को भेज दी थी।
प्रादे74 उप्र आग अव्यवस्था प्राथमिकी
लखनऊ अग्निकांड: आग से बचाव और आपातकालीन निकास के इंतजाम नहीं होने के आरोप,अब तक चार गिरफ्तार
लखनऊ (उप्र), उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज की इमारत में लगी आग में 15 लोगों की मौत के मामले में दर्ज प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है कि इमारत को बिना आग से बचाव के इंतजाम, आपातकालीन निकास और धुआं निकालने की व्यवस्था न होने के बावजूद उसका व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दि42 सीयूईटी स्नातक लीड नतीजे
सीयूईटी स्नातक 2026 का परिणाम जारी, एक अभ्यर्थी को पांच में से चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल मिले
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी स्नातक) 2026 के नतीजे घोषित किए। इसमें एक अभ्यर्थी ने चुने गए पांच में से चार विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किए। एजेंसी ने बताया कि कुल 22 उम्मीदवारों ने अपने चुने हुए तीन विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किए, जबकि 180 उम्मीदवारों ने दो विषयों में 100 परसेंटाइल हासिल किए।
वि16 चीन भारत लीड वांग
भारत और चीन के लिए एक-दूसरे के मूल हितों का सम्मान करना जरूरी: वांग
बीजिंग, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि भारत और चीन के लिए एक-दूसरे के 'मूल हितों' का सम्मान करना और दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति पर क्रियान्वयन के लिए ठोस कदम उठाना अनिवार्य है।
वि3 अमेरिका सांसद पाकिस्तान
अमेरिकी सांसदों ने आतंकवादियों को शरण देने, लादेन को छिपाने के पाकिस्तान के इतिहास का जिक्र किया
वाशिंगटन, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वेंस द्वारा इस्लामाबाद के प्रति 'प्यार' जताने वाली टिप्पणी के बीच, रिपब्लिकन पार्टी के दो सांसदों ने 'आतंकवादियों को पनाह देने' के कतर और पाकिस्तान के इतिहास का जिक्र किया।
अर्थ19 सहकारिता नाफेड शाह
दलहन-तिलहन सीधे किसानों से खरीदें नाफेड, एनसीसीएफ, बिचौलियों की भूमिका हो समाप्त : शाह
नयी दिल्ली, केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड) और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) को दालों एवं तिलहनों की खरीद सीधे किसानों से करने का निर्देश दिया, ताकि बिचौलियों की भूमिका खत्म हो और इन वस्तुओं के आयात पर देश की निर्भरता घटाई जा सके।
अर्थ12 भारत अमेरिका लीड व्यापार वार्ता
पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने व्यापार समझौते पर वार्ता शुरू की
नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर ने मंगलवार को यहां द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण से जुड़े मुद्दों पर बातचीत शुरू की।
खेल7 खेल कप अर्जेंटीना लीड मेस्सी
विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने मेस्सी
अर्लिंगटन, अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी आस्ट्रिया के खिलाफ विश्व कप मैच में पेनल्टी चूक गए लेकिन उसके बाद दो गोल करके टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक 18 गोल अपने नाम कर लिये ।
खेल18 खेल नीतिश लीड चोट
शेडगे को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रेड्डी की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया
नयी दिल्ली, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं के लिए भारतीय टीम में चोटिल हरफनमौला खिलाड़ी नीतिश कुमार रेड्डी की जगह प्रतिभाशाली सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है।
द कन्वरसेशन से साझेदारी के तहत जारी खबरें
वि11 ब्रिटेन स्टॉर्मर गलतियां
केअर स्टॉर्मर की वे गलतियां जिनके कारण उन्हें पद से हटना पड़ा
लंदन, ब्रिटेन के राजनीतिक इतिहास में पांच जुलाई 2024 का दिन केअर स्टॉर्मर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया था। आम चुनाव में 174 सीट के प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करने के बाद वह पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में 'डाउनिंग स्ट्रीट' (ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) पहुंचे थे।
वि14 प.एशिया शांति समझौता नेतन्याहू
अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद नेतन्याहू के सामने नई राजनीतिक चुनौती
सिडनी, अमेरिका और ईरान के बीच हाल में हुए शांति समझौते ने पश्चिम एशिया की भू-राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दिया है। इस समझौते में न केवल दोनों देशों के बीच शत्रुता समाप्त करने का प्रावधान शामिल है, बल्कि इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष विराम तथा लेबनान की क्षेत्रीय संप्रभुता और अखंडता के सम्मान की बात भी कही गई है।
भाषा धीरज पवनेश
पवनेश
2306 1828 दिल्ली