दोपहर दो बजे के मुख्य समाचार
संतोष
- 18 Apr 2026, 02:16 PM
- Updated: 02:16 PM
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से शनिवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;
दि16 कांग्रेस महिलाएं प्रियंका
संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई: प्रियंका गांधी
नयी दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि यह विधेयक संघीय ढांचे को बदलने का षड्यंत्र था और इसका गिरना संविधान एवं विपक्षी एकजुटता की जीत है।
संसद7 दूसरी लीड स्थगित लोस
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, कार्य उत्पादकता 93 प्रतिशत रही
नयी दिल्ली, लोकसभा की कार्यवाही शनिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद4 स्थगित रास
राज्यसभा की बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित
नयी दिल्ली, राज्यसभा की बैठक शनिवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
प्रादे40 तमिलनाडु चुनाव महिलाएं राहुल
'भारत की अवधारणा' की रक्षा के लिए संसद में परिसीमन विधेयक को नामंजूर किया गया: राहुल गांधी
चेन्नई, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों ने "भारत की अवधारणा" की रक्षा के लिए शुक्रवार को संसद में परिसीमन से जुड़े विधेयक को खारिज किया।
दि3 दिल्ली दोहरी हत्या हिरासत
दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क में पिता-पुत्र की चाकू घोपकर हत्या; आरोपी हिरासत में
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में एक व्यक्ति और उसके बेटे की चाकू घोपकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे16 बिहार उपमुख्यमंत्री सुरक्षा
बिहार के उप मुख्यमंत्रियों को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी
पटना, बिहार सरकार ने उप मुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अर्थ1 अमेरिका अदाणी
अमेरिकी मामले में एसईसी और अदाणी ने संयुक्त रूप से समय बढ़ाने की मांग की
न्यूयॉर्क, अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) तथा भारतीय व्यवसायी गौतम अदाणी और सागर अदाणी ने एक सिविल प्रतिभूति मामले में महत्वपूर्ण जवाब दाखिल करने के लिए अमेरिकी अदालत से अधिक समय देने का संयुक्त अनुरोध किया है।
वि4 अमेरिका प्रतिबंध छूट
अमेरिका ने रूस से तेल खरीद पर प्रतिबंधों में छूट की अवधि एक महीने बढ़ाई
वाशिंगटन, अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद की अनुमति देने वाली छूट की अवधि को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है जबकि कुछ दिन पहले ही उसने यह विशेष राहत देने संबंधी कदम को आगे नहीं बढ़ाने की बात कही थी।
खेल2 खेल महिला टी20 भारत
पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका से हारी भारतीय महिला टीम
डरबन, कप्तान लौरा वोल्वार्ट के अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहले महिला टी20 क्रिकेट मैच में भारत को छह विकेट से हरा दिया ।
खेल4 खेल महिला भारत रौड्रिग्स
हमने कम रन बनाये, बेहतर प्रदर्शन करना होगा : जेमिमा रौड्रिग्स
डरबन, भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रौड्रिग्स ने स्वीकार किया कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले महिला टी20 मैच में अच्छे रन नहीं बना सकी और उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विश्व कप की तैयारी के लिये यह श्रृंखला बल्लेबाजों , खासकर हरफनमौलाओं के लिये सुनहरा मौका है।
भाषा
गोला संतोष
संतोष
1804 1416 दिल्ली