मांग निकलने से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतें मजबूत
अजय
- 03 Jul 2026, 09:27 PM
- Updated: 09:27 PM
नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) बरसात के मौसम में मांग बढ़ने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में शुक्रवार को अधिकांश तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया। ऊंचे दाम पर सुस्त कारोबार के बीच सरसों तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।
सूत्रों ने कहा कि मांग बढ़ने से मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में मजबूत हो गये।
मलेशिया एक्सचेंज दोपहर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज आज बंद था।
बाजार सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने सूरजमुखी, सोयाबीन डीगम, पामतेल जैसे खाद्य तेलों के आयात में लगभग 16 प्रतिशत की गिरावट आई है। ऐसी स्थिति में जो आयातक पहले लागत से जितने नीचे दाम पर आयातित खाद्य तेल को बेचते थे, उसमें कमी आई है। यानी, खाद्य तेलों की बिक्री आयातक अब भी लागत से नीचे दाम पर कर रहे हैं पर जो घाटे का अधिक अंतर पहले था, वह अब कुछ घटा है।
उन्होंने कहा कि ऊंचे दाम वाले सरसों में लिवाली कमजोर है। आयातित तेलों के मुकाबले सरसों कहीं (10-15 प्रतिशत) महंगा है इस वजह से लिवाली कमजोर है। बाजार में कम आवक और कमजोर लिवाली के बीच सरसों तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।
सूत्रों ने कहा कि बिनौला की उपलब्धता नगण्य है और औद्योगिक मांग के बीच दाम ऊंचा बोले जाने से बिनौला में सुधार है। बिनौले की पूर्ति मूंगफली तेल से की जा रही है। औद्योगिक मांग से मूंगफली तेल-तिलहन में सुधार है। इसी प्रकार, बिनौला तेल की औद्योगिक मांग को पामोलीन द्वारा पूरा किये जाने की वजह से पाम-पामोलीन में भी मामूली सुधार है। आयातकों द्वारा लागत से नीचे दाम की बिकवाली में दाम कुछ बढ़ने से सोयाबीन तेल-तिलहन में भी मामूली सुधार है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,525-7,550 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,725-7,300 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,490-2,790 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,525 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,565-2,665 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,565-2,710 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,975 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,175 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 7,000-7,050 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 6,850-6,925 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश अजय राजेश
अजय
0307 2127 दिल्ली