दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार
गोला प्रशांत
- 02 Dec 2025, 02:15 PM
- Updated: 02:15 PM
नयी दिल्ली, दो दिसंबर (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
संसद16 संसद विपक्ष लीड प्रदर्शन
विपक्ष ने एसआईआर के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया
नयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के घटक दलों के सांसदों ने शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में चुनाव सुधारों के विषय पर चर्चा की मांग और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करते हुए मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
संसद15 एसआईआर रास
एसआईआर पर चर्चा के लिए तैयार, लेकिन समयसीमा तय न करें : सरकार
नयी दिल्ली, सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि वह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष इसे कराने के लिए समयसीमा तय करने पर जोर न दे।
दि13 रक्षा नौसेना प्रमुख
'ऑपरेशन सिंदूर' अब भी जारी है : नौसेना प्रमुख
नयी दिल्ली, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने मंगलवार को कहा कि मई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बल के आक्रामक रुख के कारण पाकिस्तानी नौसेना को उसके बंदरगाहों के करीब रहने पर मजबूर होना पड़ा।
दि1 दिल्ली अदालत प्रदर्शनकारी
इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने वाले तीन लोगों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने पिछले महीने प्रदूषण को लेकर इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर मिर्च स्प्रे के इस्तेमाल संबंधी मामले में तीन आरोपियों को सोमवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
प्रादे43 महाराष्ट्र न्यायालय निकाय चुनाव
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना तीन को नहीं, बल्कि 21 दिसंबर को होगी: उच्च न्यायालय
नागपुर, मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना तीन दिसंबर के बजाय 21 दिसंबर को कराने का मंगलवार को निर्देश दिया।
प्रादे38 कर्नाटक सिद्धरमैया लीड शिवकुमार
कांग्रेस आलाकमान के निर्णय लेने पर शिवकुमार मुख्यमंत्री बनेंगे, हम एकजुट हैं : सिद्धरमैया
बेंगलुरु, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि उनके और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच कोई मतभेद नहीं है और वे दोनों एकजुट होकर सरकार चला रहे हैं तथा भविष्य में भी ऐसा करते रहेंगे।
प्रादे26 बिहार विधानसभा अध्यक्ष
भाजपा नेता प्रेम कुमार सर्वसम्मति से 18वीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए
पटना, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को मंगलवार को सर्वसम्मति से 18वीं बिहार विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव ने सदन को सूचित किया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार ही एकमात्र उम्मीदवार थे।
अर्थ14 संचार साथी सिंधिया
उपयोगकर्ता ‘संचार साथी’ ऐप को रखने या हटाने का निर्णय लेने को स्वतंत्र हैं: सिंधिया
नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि धोखाधड़ी की सूचना देने वाले ऐप ‘संचार साथी’ को उपयोगकर्ता जब चाहे हटा सकते हैं।
अर्थ12 न्यायालय रिलायंस सेबी
जियो-फेसबुक सौदा: न्यायालय ने 30 लाख रुपये के जुर्माने के खिलाफ रिलायंस की याचिका की खारिज
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण के एक फैसले के खिलाफ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसके दो अधिकारियों की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी।
वि3 बांग्लादेश जिया बेटा
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री जिया की हालत बिगड़ने के बीच उनका बेटा देश लौटने की तैयारी में
ढाका, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उनके बेटे तारिक रहमान जल्द ही देश वापस लौट सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।
खेल1 खेल भारत संभावना
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला जीतने के लिये भारत की नजरें कोहली. रोहित की जोड़ी पर
रायपुर, ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर अफवाहों के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को दूसरा वनडे और श्रृंखला जीतने के लिये भारत की उम्मीदें विराट कोहली के शानदार फॉर्म और रोहित शर्मा की दमदार मौजूदगी पर लगी होंगी।
खेल5 खेल हॉकी जूनियर कप क्राउडफंडिंग
‘क्राउडफंडिंग’ , माता पिता की मदद से न्यूजीलैंड और स्विस खिलाड़ियों का हॉकी का सपना बरकरार
चेन्नई, स्विटजरलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों में फील्ड हॉकी ऐसा खेल है जिसमें जूनियर खिलाड़ी मूल रूप से लोगों के सहयोग से पैसा एकत्र करने (क्राउडफंडिंग) और माता पिता के सहयोग पर निर्भर करते हैं।
भाषा
गोला