शाम साढ़े छह बजे तक के मुख्य समाचार
नरेश
- 04 Aug 2026, 06:48 PM
- Updated: 06:48 PM
नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
संसद25 संपूर्ण लीड स्थगित लोस रास
संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी व छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गतिरोध लगातार कायम
नयी दिल्ली, अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण संसद में मंगलवार को भी गतिरोध कायम रहा और दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही।
दि53 राहुल मोदी
भारत के छात्रों को माफ करने का अधिकार प्रधानमंत्री को किसने दिया: राहुल
नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की 'गुमराह युवाओं को माफ करने'' संबंधी टिप्पणी को लेकर मंगलवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि 'भारत के भविष्य' को माफ करने का अधिकार प्रधानमंत्री को किसने दिया?
अर्थ44 न्यायालय डिजिटल धोखाधड़ी
साइबर धोखाधड़ी से जुड़े बैंक खातों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया बनाए आरबीआईः उच्चतम न्यायालय
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को निर्देश दिया कि वह 'फर्जी खातों' एवं अन्य बैंक खातों के जरिये की जाने वाली साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर उसे प्रसारित करे।
प्रादे100 झारखंड सोरेन प्रदर्शन
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांगों पर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा: हेमंत सोरेन
रांची/जमशेदपुर, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार प्रदर्शन कर रहे नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों की ओर से उठाई गई चिंताओं को लेकर गंभीर है और इस संबंध में निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा।
दि27 केजरीवाल मार्च लीड ई-20
ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आप का विरोध जारी रहेगा, जनता को इससे जुड़ना चाहिए : केजरीवाल
नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि ई20 पेट्रोल के खिलाफ उनकी पार्टी का विरोध जारी रहेगा।
संसद27 वजन औषधि राप्र
सरकार ने औषधि नियामकों को ''जीएलपी-1'' दवाओं की निगरानी कड़ी करने को कहा
नयी दिल्ली, सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के औषधि नियामकों को निर्देश दिया है कि वे वजन कम करने वाली ''जीएलपी-1'' दवाओं की आपूर्ति शृंखला और उनके विज्ञापन पर कड़ी नज़र रखें। यह कदम भ्रामक जागरूकता अभियानों को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बीच उठाया गया है।
प्रादे82 तमिलनाडु लीड उदयनिधि
तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार
चेन्नई, तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर ''द्विअर्थी'' टिप्पणी करने और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे76 केरल दूसरी लीड बारिश
उत्तरी केरल में भारी बारिश, आईएमडी ने आठ जिलों में 'रेड अलर्ट' जारी किया
तिरुवनंतपुरम, केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को राज्य के आठ जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।
अर्थ50 मेटा लीड तलब
सरकार मेटा के साथ बैठक में उठाएगी सीएसएएम, प्रमुख खातों पर अनुचित कार्रवाई का मुद्दा
नयी दिल्ली, सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस. कृष्णन ने मंगलवार को कहा कि सरकार मेटा के वैश्विक दल के साथ बैठक में बाल यौन शोषण एवं उत्पीड़न सामग्री (सीएसएएम) से निपटने में खामियों और प्रमुख खातों पर अनुचित कार्रवाई सहित कई मुद्दे उठाएगी।
वि1 अमेरिका शुल्क राज्य
ट्रंप के नए आयात शुल्क के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने अदालत का रुख किया
वाशिंगटन, डेमोक्रेटिक पार्टी शासित 25 अमेरिकी राज्यों के एक समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले को अदालत में चुनौती दी है, जिसके तहत अमेरिका के कुल आयात में 99.4 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली 60 अर्थव्यवस्थाओं पर नए आयात शुल्क लगाए गए हैं।
खेल12 खेल बैडमिंटन भारत
कृष्ण प्रसाद और पृथ्वी की जोड़ी कोरिया मास्टर्स के दूसरे दौर में
आसान (कोरिया), कृष्ण प्रसाद गारगा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति राय ने चेलोमपोन चेरोनकितामोर्न और वोरापोल थोंग्सा एनगा की थाईलैंड की छठी वरीय जोड़ी को सीधे गेम में हराकर उलटफेर करते हुए मंगलवार को यहां कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई।
'द कन्वरसेशन' से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि10 हीट पैक
सर्दियों में हीट पैक आखिर काम कैसे करते हैं? केमिस्ट ने समझाया
ऑकलैंड, सर्दियों के दिनों में कुछ लोग बर्फीले पहाड़ों पर स्कीइंग का आनंद ले रहे होते हैं, तो कुछ को मजबूरी में खुले आसमान के नीचे काम करना पड़ता है। दोनों ही स्थितियों में शरीर को गर्म रखना जरूरी होता है। लेकिन कई बार केवल गर्म कपड़े पहनना पर्याप्त नहीं होता।
वि5 एआई हैकिंग कंप्यूटर
परीक्षण के दौरान एआई प्रणालियों ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता
सिडनी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी दो कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर खुलासा किया है कि परीक्षण के दौरान उनके कुछ शक्तिशाली और अर्ध-स्वायत्त एआई मॉडल चार अलग-अलग घटनाओं में वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर गए।
वि6 ईरान परमाणु हथियार
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ते विवाद के बीच क्या ईरान परमाणु हथियार बनाएगा?
सिडनी, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध लंबा खिंचने के साथ एक अहम सवाल पीछे छूटता नजर आ रहा है—क्या ईरान परमाणु हथियार बनाना चाहता है और यदि हां, तो क्या वह अब भी ऐसा करने में सक्षम है?
भाषा
शफीक नरेश
नरेश
0408 1848 दिल्ली