विदेशी बाजारों में मजबूती से सभी तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
अजय
- 06 Jul 2026, 07:54 PM
- Updated: 07:54 PM
नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) विदेशों में खाद्य तेलों के दाम मजबूत होने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में सोमवार को सभी खाद्य तेल-तिलहनों की कीमतों में तेजी आई।
मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में काफी मजबूती का रुख चल रहा है।
सूत्रों ने कहा कि विदेशों में आई तेजी के कारण सभी खाद्य तेल-तिलहन के दाम मजबूत हो गये।
उन्होंने कहा कि विदेशों में तेजी को देखते हुए सरसों तेल-तिलहन के दाम भी मजबूत हुए मगर महंगा होने के कारण इसकी मांग कमजोर बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि सोयाबीन की प्लांट वालों की ओर से अच्छी मांग है। महाराष्ट्र के लातूर के प्लांट वालों की ओर से सोयाबीन का प्लांट डिलिवरी भाव बढ़ाकर 7,410 रुपये क्विंटल कर दिया गया है। विदेशी खाद्य तेलों के मजबूत होने से इसके तेल-तिलहन मजबूत रहे।
सूत्रों ने कहा कि विदेशों में तेजी को देखते हुए मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी मजबूत रहे वैसे कल के दाम के मुकाबले आज की मजबूती के बावजूद हाजिर दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बना हुआ है।
मलेशिया एक्सचेंज के काफी मजबूत रहने से पाम-पामोलीन तेल के दाम, कम उपलब्धता के बीच मांग होने से बिनौला तेल के दाम भी तेज रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,600-7,625 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,775-7,350 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,505-2,805 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,590-2,690 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,590-2,735 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,300 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 7,050-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 6,900-6,975 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
0607 1954 दिल्ली