शाम छह बजे के मुख्य समाचार
दिलीप
- 05 Jul 2026, 06:21 PM
- Updated: 06:21 PM
नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से रविवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
अर्थ10 लीड मेटा इंस्टाग्राम नोटिस
सरकार ने इंस्टाग्राम विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामाग्री को लेकर मेटा को नोटिस दिया
नयी दिल्ली: सरकार ने इंस्टाग्राम पर 'पेड' विज्ञापनों में बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े वीडियो और अन्य सामाग्रियों को लेकर मेटा को कड़े शब्दों में नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने रविवार को यह कहा।
दि7 कांग्रेस राम मंदिर
भाजपा की तीन सूत्री रणनीति है-'वोट चोरी, सीट चोरी और चंदा चोरी': कांग्रेस
नयी दिल्ली: कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला किया और इसे उनके तंत्र द्वारा किया गया ''घोटाला'' करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मामले पर ''पूरी तरह चुप्पी साधे हुए'' हैं।
दि16 दिल्ली लीड बारिश
दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश ने लोगों को उमस से राहत दिलाई
नयी दिल्ली, दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार को मध्यम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।
प्रादे107 उप्र अयोध्या मंदिर ट्रस्ट बैठक
अयोध्या में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की बैठक सोमवार को, चंपत राय के इस्तीफे पर होगी चर्चा
अयोध्या (उप्र), श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक सोमवार को ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ 'मणिराम छावनी' में होगी। यह बैठक चढ़ावे में कथित हेराफेरी मामले की जारी जांच के बीच हो रही है।
प्रादे92 बिहार लालू
'समझौता कर चुकीं' संवैधानिक संस्थाओं ने लोकतंत्र की बुनियाद के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी कीं: लालू
पटना, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने रविवार को केंद्र सरकार की भाजपा नीत राजग सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि "समझौता कर चुकीं" संवैधानिक संस्थाओं, लगातार आक्रामक होती बाजार व्यवस्था और दक्षिणपंथी राजनीति के बढ़ते प्रभाव ने देश के लोकतंत्र की बुनियाद के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
प्रादे94 छत्तीसगढ़ तीजन बाई अंतिम संस्कार
पंडवानी गायिका तीजन बाई का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया
दुर्ग (छत्तीसगढ़), प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का रविवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित उनके पैतृक गांव गनियारी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। महाभारत की गाथा को वैश्विक मंचों तक पहुंचाने वाली इस आवाज को अंतिम विदाई देने के लिए वहां सैकड़ों लोग एकत्र हुए।
प्रादे87 उप्र आदित्यनाथ शक्ति केन्द्र
पहले की सरकारें अपने गुर्गों से तमंचा बनवाती थीं, अब यहां ब्रह्मोस मिसाइल बन रहीं:योगी आदित्यनाथ
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को आरोप लगाया कि 2017 से पहले की सरकारें उत्तर प्रदेश के हर जिले में माफिया पालती थीं और अपने गुर्गों से तमंचा बनवाती थीं, लेकिन आज यहां देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइल बन रही हैं।
प्रादे96 हरियाणा टीईटी कांग्रेस
कांग्रेस ने हरियाणा टीईटी परीक्षा में व्यापक अनियमितताओं का आरोप लगाया
चंडीगढ़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) में "बड़े पैमाने पर अनियमितताओं" का रविवार को आरोप लगाया और परीक्षा रद्द कराकर दोबारा कराने की मांग की।
प्रादे93 बिहार उपचुनाव लीड किशोर
बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर
पटना, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में रविवार को ताल ठोक दी । उन्होंने इस चुनाव को राज्य की भाजपा नीत सरकार की लोकप्रियता पर "जनमत संग्रह" करार दिया।
वि8 पाकिस्तान अमेरिका ईरान वार्ता
अमेरिका-ईरान वार्ता का अगला दौर इस्लामाबाद में होने की संभावना: रिपोर्ट
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की तकनीकी वार्ता के आयोजन स्थल के रूप में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद प्रमुख विकल्प बनकर उभरी है। मीडिया की एक रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई।
अर्थ19 सार्वजनिक बैंक कर्ज
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का पहली तिमाही में कर्ज में अच्छी वृद्धि, जमा की रफ्तार धीमी
मुंबई, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत शुरुआत की। कर्ज में दहाई अंक में वृद्धि हुई जबकि जमा जुटाने की गति ऋण में हुई बढ़ोतरी के मुकाबले धीमी रही।
खेल3 खेल फुटबॉल कप फ्रांस एमबाप्पे
एमबाप्पे ने मेस्सी के साथ 'गोल्डन बूट' की दौड़ रोचक बनाई
फिलाडेल्फिया, फ्रांस के काइलियन एमबाप्पे ने शनिवार को पराग्वे के खिलाफ राउंड ऑफ 16 में पेनल्टी किक पर गोल दागकर अपने विश्व कप करियर का 19वां और मौजूदा टूर्नामेंट का सातवां गोल करके अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के साथ 'गोल्डन बूट' की दौड़ रोचक बना दी।
'द कन्वरसेशन' से अनुबंध के तहत जारी खबर :
वि11 फीफा निगरानी
विश्व कप के बहाने निगरानी व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंची
पेन्सिलवेनिया (अमेरिका), इस बार का फीफा विश्व (2026) कप इतिहास का सबसे बड़ा खेल आयोजन है और यह अब तक का सबसे अधिक निगरानी वाला विश्व कप भी माना जा रहा है। यदि आप मेजबान शहरों की यात्रा कर रहे हैं या वहां घूम रहे हैं, तो आपकी पहचान, चेहरा, गतिविधियां, आवाजाही और यहां तक कि आपके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी सरकारी एजेंसियों और निजी कंपनियों की नजर हो सकती है।
भाषा
शफीक दिलीप
दिलीप
0507 1821 दिल्ली