अधिकांश तेल-तिलहनों में गिरावट
राजेश राजेश पाण्डेय
- 23 Mar 2024, 07:46 PM
- Updated: 07:46 PM
नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) वार्षिक खातेबंदी का समय नजदीक आने के साथ ही देश भर में मनाये जाने वाले होली त्योहार की वजह से कारोबारी गतिविधियां बेहद कमजोर होने से शनिवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में अधिकांश तेल-तिलहनों की कीमतें हानि दर्शाते हुए बंद हुईं।
इनमें सरसों एवं सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल शामिल हैं।
महंगे दाम पर कम कारोबार के बीच मूंगफली तेल तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज कल रात लगभग ढाई प्रतिशत कमजोर बंद हुआ था, जिससे तेल तिलहन कीमतों पर दवाब रहा।
वार्षिक खाताबंदी के कारण कारोबारी माल खरीदने को तैयार नहीं हैं। कारोबारी गतिविधियां सुस्त बनी हुई हैं। होली के बाद एक अप्रैल से आगे कारोबार का रुख स्पष्ट होगा।
बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मौजूदा बाजार की स्थिति में देशी किसानों की तिलहन फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बिक रही हैं। आयातित सस्ता सूरजमुखी तेल थोक में पाम पामोलीन से 5-6 रुपये किलो नीचे है, लेकिन खुदरा में सूरजमुखी तेल पाम-पामोलीन से 20-30 रुपये लीटर ऊंचा बिक रहा है।
इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिले।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 5,275-5,315 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,080-6,355 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,800 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,225-2,500 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,710-1,810 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,710 -1,825 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 9,100 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,300 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 9,300 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 4,555-4,575 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,355-4,395 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,075 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश