रात नौ बजे के मुख्य समाचार
माधव
- 20 Jun 2026, 09:10 PM
- Updated: 09:10 PM
नयी दिल्ली, 20 जून (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से शनिवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे148बंगाल मोदी पश्चिमबंग दिवस
'पश्चिमबंग दिवस' सिर्फ तारीख नहीं, उस संघर्ष की याद है जिसने बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखा : मोदी
तारकेश्वर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बंगाल के बंटवारे के दौर के इतिहास और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि 20 जून एक अहम मोड़ था, जिसने यह सुनिश्चित किया कि पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा बना रहे।
प्रादे140महाराष्ट्र दूसरी लीड मंदिर स्लैब
महाराष्ट्र: परभणी जिले में मंदिर की छत का एक हिस्सा गिरने से पांच लोगों की मौत, 18 घायल
छत्रपति संभाजीनगर, 20 जून (भाषा) महाराष्ट्र में परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर हनुमान मंदिर की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दि34कॉजपा लीड प्रदर्शन
पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति बढ़ाने से किया इनकार, दीपके ने कहा- प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहेंगे
नयी दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) को जंतर-मंतर पर उसका विरोध-प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति देने से मना कर दिया है, जबकि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, वे उस जगह पर डटे रहेंगे।
दि42कांग्रेस मोदी थरूर
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की "प्रशंसा" पर थरूर की आलोचना की, सांसद ने दी सफाई
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की "तारीफ करने" को लेकर शनिवार को अपने नेता शशि थरूर की आलोचना की और कहा कि पार्टी सांसद द्वारा प्रधानमंत्री के लिए प्रशंसा अब मानो भौतिक दुनिया की सीमाओं से भी आगे निकल गई है।
प्रादे154महाराष्ट्र तीसरी लीड शाह
देश में आने वाले कई वर्षों तक भाजपा तथा राजग का शासन रहेगा: अमित शाह
कोल्हापुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल सिर्फ एक शुरुआत है और दावा किया कि देश में आने वाले कई वर्षों तक भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का शासन रहेगा।
प्रादे150बंगाल पश्चिमबंग दिवस लीड शुभेंदु
बंगाल सरकार सहेजेगी श्यामा प्रसाद की विरासत, पिछली सरकारों ने किया था नजरअंदाज: शुभेंदु
तारकेश्वर, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत को संरक्षित करने संबंधी योजनाओं की शनिवार को घोषणा करते हुए आरोप भी लगाया कि पिछली सरकारों ने 20 जून के महत्व को दबाने और बंटवारे के दौरान इस राज्य के भारत का हिस्सा बने रहने में मुखर्जी की ऐतिहासिक भूमिका को नजरअंदाज किया।
प्रादे126महाराष्ट्र नीट प्रवेश-पत्र
नीट पुनर्परीक्षा : नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का केंद्र, एनटीए का दावा- छात्र ने खुद चुना
नागपुर, पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा में शामिल हो रहे एक स्थानीय विद्यार्थी के परिवार ने दावा किया कि उम्मीदवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था, जबकि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि उम्मीदवार ने खुद उस परीक्षा केंद्र का चयन किया था, लेकिन अब उसके अनुरोध पर नागपुर में केंद्र दे दिया गया है।
प्रादे75बिहार तेज प्रताप
मुझे और मेरे पिता को मारने की साजिश रची जा रही है : तेज प्रताप
पटना, जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व सहयोगी आकाश यादव और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर अपनी तथा अपने पिता लालू प्रसाद की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
वि19पाक ईरान अमेरिका वार्ता
ईरान और अमेरिका के बीच समझौते पर तकनीकी स्तर की वार्ता रविवार को स्विट्जरलैंड में होगी: पाक
इस्लामाबाद, ईरान और अमेरिका के बीच अंतरिम समझौते को लेकर तकनीकी स्तर की बातचीत रविवार को स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में शुरू होगी, जिसमें कतर के मध्यस्थ भी शामिल होंगे। बातचीत में प्रमुख मध्यस्थ पाकिस्तान ने यह बात कही।
वि12ईरान होर्मुज
लेबनान में इजराइली हमलों के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया गया: ईरान की संयुक्त सैन्य कमान
दुबई, ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया गया है। इसने कहा कि यह कदम लेबनान में इज़राइल के हमले जारी रहने और अमेरिका की ''बदनीयती'' व युद्ध खत्म करने संबंधी वादों के स्पष्ट उल्लंघन की वजह से उठाया गया है।
अर्थ21तेल टैंकर भारत
भारतीय ध्वज वाले तीन तेल टैंकर हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत रवाना
नयी दिल्ली, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को बताया कि भारत के ध्वज वाले कच्चे तेल के तीन टैंकर 94 भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर रवाना हो गए हैं।
अर्थ1भारत एलपीजी
पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान भारत ने एलपीजी आयात स्रोतों में लाई विविधता
नयी दिल्ली,पश्चिम एशिया में संघर्ष के दौरान भारत ने एलपीजी आयात के स्रोतों में विविधता लाते हुए अमेरिका, ईरान और अन्य देशों से खरीद बढ़ाई। इससे खाड़ी क्षेत्र पर निर्भरता कम हुई और आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिली।
खेल48खेल लीड भारत
प्रसिद्ध के पांच विकेट, जायसवाल के शतक से भारत ने अफगानिस्तान को हराकर क्लीनस्वीप किया
चेन्नई, प्रसिद्ध कृष्णा (23 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के दूसरे शतक से भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के करियर के पहले शतक के बावजूद अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराकर श्रृंखला में 3-0 से सूपड़ा साफ किया।
खेल28खेल एथलेटिक्स डायमंड लीड चोपड़ा
दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज चोपड़ा
दोहा, चोट के कारण अपने सत्र की शुरुआत देर से करने वाले भाला फेंक के दिग्गज भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा शुक्रवार को यहां दोहा डायमंड लीग प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे।
भाषा राजकुमार माधव
माधव
2006 2110 दिल्ली