अपराह्न ढाई बजे के मुख्य समाचार
नेत्रपाल
- 17 May 2026, 02:33 PM
- Updated: 02:33 PM
नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न ढाई बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
वि11 मोदी नीदरलैंड लीड वार्ता
भारत, नीदरलैंड के बीच 17 समझौतों पर हस्ताक्षर, द्विपक्षीय संबंध रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक विस्तारित
द हेग : वैश्विक भू-राजनीति में बदलावों के बीच भारत और नीदरलैंड ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीदरलैंड के उनके समकक्ष रॉब जेटेन के बीच हुई वार्ता के दौरान रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रादे25 मप्र रेल तीसरी लीड आग
मप्र: राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद दुर्घटना स्थल पर जा रही रेलवे की वैन पलटी, पांच लोग घायल
रतलाम (मप्र) : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के बाद घटनास्थल पर जा रही आवश्यक उपकरणों से लदी एक वैन के पलट जाने से पांच रेलकर्मी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि6 कांग्रेस निकोबार
ग्रेट निकोबार परियोजना पारिस्थितिकी तबाही का कारण बन सकती है: रमेश
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना पर एक पत्र लिखकर कहा कि वर्तमान स्वरूप में यह परियोजना ''पारिस्थितिकी तबाही'' का कारण बन सकती है।
प्रादे22 बंगाल हावड़ा स्टेशन अतिक्रमण
बंगाल: हावड़ा स्टेशन क्षेत्र में अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत दुकानें हटाई गईं
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर गंगा घाट से स्टेशन परिसर तक फैले क्षेत्र में अस्थायी दुकानों और अवैध ढांचों को मध्यरात्रि के बाद अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजरों से ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रादे15 तेलंगाना पॉक्सो बेटा मंत्री
न्यायपालिका पर पूरा भरोसा, सच की जीत होगी: बंडी संजय
हैदराबाद : केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने पॉक्सो मामले में अपने बेटे भगीरथ की गिरफ्तारी के बाद कहा कि उन्हें कानूनी प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और सच की जीत होगी।
अर्थ7 सीएनजी कीमत
सीएनजी कीमतों में एक रुपये की और बढ़ोतरी, दिल्ली में 80 रुपये किलोग्राम के पार पहुंचे दाम
नयी दिल्ली : वाहन ईंधन के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली सीएनजी की कीमतों में रविवार को एक रुपये प्रति किलोग्राम की और बढ़ोतरी की गई। एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) के दाम बढ़ाए गए हैं।
अर्थ15 मूडीज ईरान तेल
द्विपक्षीय बातचीत से समुद्री मार्ग से कच्चे तेल की आपूर्ति में सुधार संभव : मूडीज
नयी दिल्ली : वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जल्द खत्म होने की संभावना कम है और ऐसे में होर्मुज जलडमरूमध्य के पूरी तरह खुलने की उम्मीद भी फिलहाल नहीं दिख रही है।
वि7 पाक सेना
पाकिस्तानी सेना ने जनरल द्विवेदी की टिप्पणियों की आलोचना की
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की हालिया टिप्पणियों की रविवार को आलोचना करते हुए भारत से शांतिपूर्ण ''सह-अस्तित्व'' सीखने का आग्रह किया।
खेल7 खेल आईपीएल एलन
खुद पर दबाव बनाने से मैं खोखला इंसान बन गया था: एलन
कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज फिन एलन ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरू में उन्होंने खुद पर बहुत ज्यादा दबाव डाल दिया था जिससे वह 'खोखला' इंसान बन गए थे लेकिन अब वह अपने खेल का पूरा आनंद ले रहे हैं।
खेल8 खेल आईपीएल पार्थिव
हमारी खराब 'कैचिंग' ने अंतर पैदा किया: पार्थिव पटेल
कोलकाता : गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने स्वीकार किया कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल के मैच में उनकी खराब कैचिंग (कैच छोड़ना) महंगी साबित हुई और इसने मुख्य अंतर पैदा किया।
भाषा सुरभि नेत्रपाल
नेत्रपाल
1705 1433 दिल्ली