रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार
सुभाष
- 25 Jun 2026, 09:15 PM
- Updated: 09:15 PM
नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे146 उप्र अयोध्या दान दूसरी लीड प्राथमिकी
राम मंदिर 'दान गबन' मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अयोध्या, राम मंदिर में दान की रकम के गबन से जुड़े आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को यहां आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि26 वेनेजुएला तीसरी लीड भूकंप
वेनेजुएला में दो तीव्र भूकंप से 164 लोगों की मौत; 1,000 लोग घायल
काराकस (वेनेजुएला), वेनेजुएला में शक्तिशाली भूकंप से मची तबाही के बीच बृहस्पतिवार को राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया। बुधवार शाम लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए जिससे कम से कम 164 लोगों की मौत हो गई और लगभग 1000 लोग घायल हो गए।
दि3 : मोदी आपातकाल
आपातकाल वह काला दौर था, जिसमें भारतीय लोकतंत्र को निर्ममता से कुचल दिया गया था : मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था, क्योंकि इस दौरान नागरिक स्वतंत्रताओं को निलंबित कर दिया गया था, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया था और भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला माने जाने वाले संस्थानों पर भी प्रहार किया गया था।
दि62 कांग्रेस पासपोर्ट
सरकार लोगों की नागरिकता छीनने की जमीन तैयार कर रही : कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार पासपोर्ट के नाम पर अब लोगों की नागरिकता छीनने की जमीन तैयार कर रही है।
प्रादे141 पंजाब वीडियो लीड मान
विवादित वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं : मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़, एक विवादित वीडियो को लेकर विपक्षी दलों की आलोचनाओं के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को दोहराया कि वह उस वीडियो में नहीं थे और दावा किया कि आपत्तिजनक क्लिप में दिख रहे व्यक्ति ने उनके चेहरे जैसा दिखने वाला मास्क पहना हुआ था।
प्रादे98 केरल माकपा भाजपा लीड झड़प
केरल: तिरुवनंतपुरम महापौर के दफ्तर के बाहर माकपा और भाजपा पार्षदों के बीच झड़प
तिरुवनंतपुरम, केरल की राजनीति में हालिया घटनाक्रमों को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के दौरान बृहस्पतिवार को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर के कार्यालय के बाहर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों के बीच मामूली झड़प से तनाव की स्थिति बन गई।
प्रादे94 बंगाल गोदाम दूसरी लीड मलबा
कोलकाता गोदाम हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हुई, 24 घंटे बाद भी बचाव कार्य जारी
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के दक्षिणी कोलकाता के तारातला इलाके में एक गोदाम ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 11 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रादे90 उप्र भाजपा दूसरी लीड पदाधिकारी
उप्र भाजपा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बृहस्पतिवार को अपनी प्रदेश इकाई के लिए सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को हटाकर नये पदाधिकारियों की घोषणा की।
प्रादे83 महाराष्ट्र नीट आत्महत्या
महाराष्ट्र: नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या
हिंगोली, महाराष्ट्र के हिंगोली में हाल में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) की पुनर्परीक्षा देने वाले 18 वर्षीय एक अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे89 उप्र फैक्ट्री लीड मजदूर
पेपर प्लेट फैक्ट्री में बंधुआ मजदूर प्रकरण: यातना से एक श्रमिक की मौत, शव बैग में भरकर फेंकने का आरोप
मुजफ्फरनगर (उप्र), उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक पेपर प्लेट निर्माण इकाई से 12 बंधुआ मजदूरों को छुड़ाने के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है, जांचकर्ताओं ने पाया कि कैद किए गए श्रमिकों में से एक की कथित तौर पर यातना के कारण मौत हो गई और उसके शव को बाद में एक बैग में भरकर फेंक दिया गया था । पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।
अर्थ56 एलपीजी आपूर्ति
सरकार ने वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति पश्चिम एशिया संकट से पहले के स्तर पर बहाल की
नयी दिल्ली, सरकार ने पश्चिम एशिया संकट का दबाव कम होने के साथ बृहस्पिवार को होटल, रेस्टरां जैसे वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया।
खेल37 खेल महिला टी20 कप भारत पारी
बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए दिया 137 रन का लक्ष्य
मैनचेस्टर, बांग्लादेश ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप एक मैच में बृहस्पतिवार को यहां भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 136 रन बनाये।
भाषा शफीक सुभाष
सुभाष
2506 2115 दिल्ली