अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार
मनीषा
- 24 Jun 2026, 02:07 PM
- Updated: 02:07 PM
नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) 'भाषा' की विभिन्न फाइल से बुधवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
प्रादे22 : उप्र आग इमारत नोटिस
अलीगंज अग्निकांड: नियमों के उल्लंघन को लेकर इमारत पर नोटिस चस्पां, 15 दिन में जवाब मांगा
लखनऊ, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अलीगंज स्थित उस इमारत पर बुधवार को नोटिस चस्पां किया, जहां इस सप्ताह भीषण आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के मालिक को 15 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
प्रादे35 : जम्मू कश्मीर हादसा श्रद्धालु
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में एक बस खाई में गिरी, 23 श्रद्धालु घायल हुए
जम्मू, जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में बुधवार को एक बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से कम से कम 23 तीर्थयात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि12 : कांग्रेस मोदी अर्थव्यवस्था
"मोदीनॉमिक्स" का मतलब अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण : कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने अमेरिका के साथ भारत के व्यापार अधिशेष में कमी और चीन के साथ व्यापार घाटे में वृद्धि को लेकर बुधवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "मोदीनॉमिक्स" (प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीति) का मतलब "अमेरिका का तुष्टीकरण और चीन के समक्ष समर्पण" है।
दि10 : कॉजपा सूचना मंत्रालय दीपके
दीपके 'एक्स' अकाउंट पर रोक को लेकर आईटी मंत्रालय की समिति के सामने होंगे पेश
नयी दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि वह संगठन के 'एक्स' अकाउंट पर रोक लगाए जाने के मामले में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक समिति के समक्ष पेश होंगे।
अर्थ8 : अदाणी परमाणु ऊर्जा
अदाणी समूह का 2035 तक 10 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य
नयी दिल्ली, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को कहा कि समूह ने 2035 तक 10 गीगावाट (जीडब्ल्यू) परमाणु ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की योजना बनाई है।
प्रादे18 : केरल अदालत शपथ स्थानीय निकाय
'ईश्वर' या 'सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान' के अलावा किसी अन्य नाम पर शपथ मान्य नहीं : केरल उच्च न्यायालय
कोच्चि, केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि निर्वाचित स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को कानून में निर्धारित तरीके से ही शपथ लेनी होगी। अदालत ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई पार्षदों द्वारा ली गई उन शपथों को अमान्य करार दिया, जिनमें उन्होंने 'ईश्वर' या 'सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान' के बजाय अन्य नामों का उल्लेख किया था।
प्रादे2 : महाराष्ट्र कारोबारी मौत हुडी
33 डिग्री तापमान में 'हुडी' पहने शख्स की संदिग्ध गतिविधियों से खुला केतन हत्याकांड का राज
पुणे, पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किले पर घूमने गए कारोबारी केतन अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी उस सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझी जिसमें 'हुडी' पहने एक शख्स केतन और उनकी मंगेतर सिया गोयल का पीछा करता नजर आया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
वि15 : आईएईए लीड ईरान
ईरान के परमाणु स्थलों का निरीक्षण होगा, यह होकर रहेगा : आईएईए प्रमुख ग्रॉसी
तोक्यो, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी ने बुधवार को संकेत दिया कि एजेंसी के निरीक्षक ईरान के परमाणु संवर्धन स्थलों का दौरा करेंगे जो युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते का एक मुख्य हिस्सा है।
वि13 : संरा भारत पाकिस्तान कश्मीर
यूएनएससी बैठक में जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तान की 'अनावश्यक' टिप्पणी की भारत ने निंदा की
संयुक्त राष्ट्र, भारत ने चीन और पाकिस्तान द्वारा आयोजित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक अनौपचारिक बैठक में जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तान की ''अनावश्यक'' टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह केंद्रशासित प्रदेश देश का ''पूरी तरह आंतरिक'' मामला है।
खेल4 : खेल फुटबॉल कप रोनाल्डो
रोनाल्डो छह विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
ह्यूस्टन, दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
खेल13 : खेल हॉकी महिला जूनियर भारत
खैदेम शिलेमा चानू ब्रिटेन दौरे में भारतीय जूनियर महिला टीम की कप्तानी करेंगी
नयी दिल्ली, मिडफील्डर खैदेम शिलेमा चानू पांच से 14 जुलाई तक ब्रिटेन दौरे में 24 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तानी करेंगी। हॉकी इंडिया ने बुधवार को यह घोषणा की।
भाषा प्रचेता मनीषा
मनीषा
2406 1407 दिल्ली : चंडीगढ़